Samastipur

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसा गंगापुर स्थित एनएच-28 के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बाजोपुर वार्ड संख्या-3 निवासी हरिलाल पासवान के 30 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान गंगापुर वार्ड संख्या-2 निवासी शिवनाथ राय के 32 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रोशन कुमार अपने दोस्त विकेश कुमार के साथ बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान गंगापुर एनएच-28 के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल, समस्तीपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रोशन कुमार को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं विकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। मृतक के पिता हरिलाल पासवान ने बताया कि रोशन कुमार चार बच्चों के पिता थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. दशरथ कुमार सिंह ने घटना की सूचना मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

14 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

15 घंटे ago