Samastipur

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। बताया गया है कि आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस के समस्तीपुर पहुंचने पर एस्कॉर्ट पार्टी को एच-1 कोच में सीट सी-10 के पास रखे एक लाल ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग पर संदेह हुआ।

तलाशी लेने पर दोनों बैगों से कुल 26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बैग के साथ मौजूद युवक की पहचान भोजपुर जिले के गिद्वा ओपी थाना क्षेत्र के मटिआरा वार्ड-7 के मकबूल आलम के पुत्र अरमान आलम के रूप में हुई। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी तथा इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। छापेमारी और जांच अभियान में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, एस्कॉर्ट पार्टी तथा रेल पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

22 घंटे ago