Samastipur

समस्तीपुर RPF पोस्ट से एल्बेस्टर्स खोलकर फरार हुए शराब तस्करी के दो आरोपी, चार पुलिसकर्मी निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से शराब मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार तड़के एल्बेस्टर्स की छत खोलकर फरार हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फरार आरोपियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी सौरभ कुमार सुमन और समस्तीपुर शहर के पेठियागाछी निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार रात समस्तीपुर स्टेशन के बरौनी छोर स्थित वॉशिंग पिट से 191 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर आरपीएफ और रेलवे की सीआईबी टीम ने संयुक्त छापेमारी कर दोनों को पकड़ा था। पूछताछ के लिए उन्हें आरपीएफ पोस्ट के पीछे बने एक कमरे में रखा गया था। इसी दौरान देर रात दोनों आरोपियों ने कमरे की पुरानी एल्बेस्टर्स शीट को हटाया और छत के रास्ते रेलवे स्टैंड की ओर भाग निकले। काफी देर बाद जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो दोनों बंदी गायब मिले और छत का एल्बेस्टर्स खुला पाया गया।

इसके बाद तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई और नगर थाना तथा दलसिंहसराय थाना पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना के बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी ने समस्तीपुर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

चार पुलिस कर्मी निलंबित :

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने ड्यूटी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी, सीआईबी के सिपाही दीपक कुमार, सिपाही मनोज शाह और सिपाही राधेश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट से दो बंदियों के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर नगर थाना और दलसिंहसराय थाना पुलिस की सहायता ली जा रही है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago