Samastipur

रोसड़ा में ट्रक-टेम्पो के आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो महिला श्रद्धालुओं की मौ’त, एक दर्जन जख्मी; सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रहे थे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ पर भीरहा नेपाली चौक के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव के श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार सुबह करीब 10 बजे टेम्पो रिजर्व कर बेगूसराय के सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए गया था। शाम करीब पांच बजे सभी श्रद्धालु स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात के समय भीरहा नेपाली चौक के पास सिंघिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मोहंती पंडित की पत्नी सुमित्रा देवी (65 वर्ष) तथा भूपेंद्र पंडित की पत्नी संज्ञान देवी (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में नविता देवी (40 वर्ष), रेखा देवी (25 वर्ष), बिंदा देवी (50 वर्ष), देवू देवी (50 वर्ष), प्रभा देवी (45 वर्ष), श्रवण कुमार पंडित (15 वर्ष), बिमल देवी (35 वर्ष), लाल दाय देवी (35 वर्ष), अर्जुन कुमार (7 वर्ष), साजन कुमार (8 वर्ष), संजीत कुमार (20 वर्ष) तथा टेम्पो चालक राजीव सिंह (53 वर्ष) घायल हुए हैं। सभी का इलाज रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर लिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago