समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर पवन एक्सप्रेस में सोमवार को टिकट जांच के दौरान टिकट टेंपरिंग का मामला सामने आया है। टीटीई को चार यात्रियों के टिकट में छेड़छाड़ की आशंका हुई।सत्यापन के बाद सभी यात्रियों को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर को सौंप दिया गया है। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि वे मधुबनी से मुंबई जा रहे थे। पकड़े गए चार यात्रियों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं।
इनमें एक यात्री की पहचान मधुबनी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 9,300 रुपये का तत्काल टिकट 22,000 रुपये में खरीदा था। जांच के दौरान टिकट पर कुछ विवरणों में टेंपरिंग के संकेत मिले, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। इस मामले में मधुबनी निवासी कथित टिकट बिचौलिया गुड्डू कुमार को भी आरोपित बनाया गया है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टिकटों के सत्यापन के दौरान रेल मंडल के वाणिज्य विभाग एवं समस्तीपुर जंक्शन के अधिकारी भी मौजूद थे।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…