Samastipur

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर विगत हफ्ते रविवार की रात हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी की जांच के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई एक 50 वर्षीय विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि पूसा थाना में उससे पूछताछ के नाम पर बेरहमी से मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। महिला के शरीर पर कई जगह काले चोट के निशान भी पाये गये है। हालांकि कोई भी साक्ष्य या सामान बरामदगी नहीं होने पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।

फिलहाल महिला इलाजरत है और आगे संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकारियों के पास शिकायत करने की बात कही है। इधर पूसा थाने की पुलिस का कहना है कि संबंधित महिला को पूछताछ के बाद पहले ही छोड़ दिया गया था और मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर देवपार पंचायत के भराव टोला निवासी स्व. सत्यनारायण पासवान की पत्नी देवसुंदरी देवी को पुलिस ने महिला वैज्ञानिक के घर हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई।

गौरतलब है कि पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ओल्ड सी-वन-34 क्वार्टर में रहने वाली सहायक प्राध्यापक डॉ. निधि के सूने आवास का ताला तोड़कर चोरों ने बीते हफ्ते रविवार की रात करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर ले गए थे। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस मामले में पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस मामले को लेकर भाकपा-माले ने भी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि महिला के आरोप सत्य हैं तो यह कानून और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने, समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बयान :

पूछताछ के दौरान महिला के साथ अगर अमानवीय व्यवहार हुआ है तो इसकी जांच करायी जाएगी। अगर महिला आवेदन देती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कारवाई की जाएगी।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

3 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

4 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

4 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

14 घंटे ago