समस्तीपुर : पुलिस व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है। माना जा रहा है कि वर्षों से एक ही थाना या क्षेत्र में जमे पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, केवल पुलिसकर्मियों ही नहीं बल्कि कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी गंभीर हैं तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, विगत महीनें आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान कई थानाध्यक्षों की कार्यशैली पर एसपी ने नाराजगी जताई थी। लंबित मामलों के निष्पादन, शराब तस्करी, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को लेकर कई अधिकारियों को फटकार भी लग चुकी है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले थानाध्यक्षों को हटाया जा सकता है।
इसके साथ ही लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की सूची भी अंतिम चरण में बताई जा रही है। हालांकि, एसपी कार्यालय की ओर से अब तक तबादले को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। आदेश जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्षों का तबादला किया जाना है। फिलहाल पुलिस महकमे में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…