Samastipur

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने समस्तीपुर में आक्रोश मार्च निकाला। चांदनी चौक से समस्तीपुर कॉलेज परिसर तक निकले पैदल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक के आरोपियों की गिरफ्तारी तथा यूजी डिग्री कॉलेजों से जुड़े नए कानून को वापस लेने की मांग उठाई गई। साथ ही पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का भी विरोध किया गया।

मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने किया। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्तीपुर कॉलेज पहुंचे, जहां आक्रोश सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट ने की, जबकि संचालन छात्र नेता नवनीत यादव ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए राजन कुमार वर्मा ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर डिग्री कॉलेजों की स्वायत्तता खत्म करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

छात्र नेता नवनीत यादव, युवा कांग्रेस के अमन राय और अजय यादव ने कहा कि छात्रों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। उन्होंने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला महासचिव हिमांशु शेखर, जिला सचिव भरत कुमार, सुमन कुशवाहा, बिरजू कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा के अंत में एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago