Samastipur

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ उसके स्कूल के चपरासी ने गंदा काम करने की कोशिश की, सफल नहीं होने पर चपरासी ने अपने साथियों के साथ उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नगर थाने की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुसरीघरारी थाने को भेज दिया है। फर्द बयान में बताया गया है कि छात्र मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक +2 हाई स्कूल का छात्र है। गुरुवार को रोज की तरह वह विद्यालय पढ़ने गया।

+2 हाई स्कूल के चपरासी मो. कमरे आलम ने उक्त छात्र को गंदे काम के लिये एक बजे बुलाया, क्योंकि चपरासी पहले भी उक्त छात्र को गंदे काम के लिए बोल चुका था। जब एक बजे उक्त छात्र चपरासी के बताये जगह पर नहीं मिला तो बाइक से अपने कुछ बाहरी साथियों को स्कूल में बुलाकर लात-घूंसा व पिस्टल के बट से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे छात्र बेहोश हो गया। सारा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

इसके बाद जख्मी छात्र को उसके कुछ दोस्त लेकर स्कूल के शिक्षक रविंद्र मोहन कंठ के पास पहुंचे। लेकिन शिक्षक रविंद्र मोहन कंठ ने कार्रवाई के बदले छात्र को ही शाम चार बजे तक अपने पास बैठाकर रख लिया। आरोप है की +2 हाई स्कूल के हेडमास्टर रतन कुमार को भी जब छात्र ने घटना की जानकारी दी तो उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद खुन से लथपथ वह घर पहुंचा जहां उसकी मां जख्मी बेटे को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका उपचार जारी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जख्मी और उसकी मां का फर्द बयान लेकर अग्रतर कारवाई के लिए मुसरीघरारी थाने को भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

36 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

1 घंटा ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago