Samastipur

मुसरीघरारी में लगे डिजनीलैंड मेले में फ्री झूला झूलने को लेकर बवाल

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार की रात कुछ युवकों द्वारा फ्री में टावर झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कभी 25 तो कभी 50 युवकों का समूह बिना टिकट झूला झूलने की कोशिश करता है। इसका विरोध जब मेले में दुकान लगाने वाले कारोबारियों और मेला कर्मियों ने किया तो विवाद बढ़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मेले में मौजूद दुकानदारों और अन्य कारोबारियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाओं से व्यापार प्रभावित हो रहा है और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ उचक्के और असामाजिक तत्व समूह बनाकर मेले में पहुंचते हैं और फ्री में झूला झूलने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर मेला कर्मियों और कारोबारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा मारपीट की जाती है। ऐसे माहौल में परिवारों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायल 112 की टीम को तैनात रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले लोग भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि डायल 112 के पदाधिकारी टुनटुन पासवान को मेले में रुककर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

17 मिनट ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

1 घंटा ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

3 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

9 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

12 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

13 घंटे ago