Samastipur

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के बिशनपुर टारा गांव में कार्रवाई करते हुए एक बथान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से 889.6 लीटर एक ही ब्रांड की शराब जब्त कर थाना ले आई। जानकारी के अनुसार, यह शराब गांव के संजय कुमार राय के बथान में रखी गई थी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और शराब की खेप बरामद कर ली। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के संजीव कुमार, पंकज कुमार उर्फ लुक्सी समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago