Samastipur

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित ‘द उम्मीद कप 2026’ बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। “नशे को किक आउट, सपनों को किक इन” थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशामुक्त जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करना है। उद्घाटन समारोह में समस्तीपुर कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी, अमित सिंह, अनिरुद्ध सिंह, यश गुप्ता, डॉ. गौरव तथा जिला फुटबॉल संघ के सचिव अवधेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय और खगड़िया की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

द उम्मीद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देने का सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जिससे स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण होता है।

संस्था के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। वहीं, आयोजन के शीर्ष प्रायोजक नीरव स्पोर्ट्स ने भी युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं और आने वाले मुकाबलों में भी रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

19 घंटे ago