Samastipur

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि महाविद्यालय सभागार में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम और श्रम अधीक्षक गंगा सागर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के कामगार, शिल्पकार और श्रमिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान डीएम ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत बिहार से बाहर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 27 प्रवासी श्रमिकों के वैध आश्रितों को करीब 54 लाख रुपये के सांकेतिक चेक वितरित किए। वहीं बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 के तहत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता भी दी गई।

कार्यक्रम में डीएम ने बाल श्रम उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए बाल श्रमिकों से काम कराने पर मिलने वाले दंड की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न श्रम कानूनों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं पात्रता के बारे में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित श्रमिकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने गांवों में इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सके। शिविर में श्रमिकों को श्रम कानूनों से संबंधित हस्तपुस्तिका भी वितरित की गई। अंत में श्रम अधीक्षक गंगा सागर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

14 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

14 घंटे ago