Samastipur

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के बीच लेनदेन का पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों में विशाल कुमार, सावित्री देवी, रीता देवी सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष मगरदही घाट पर फुटपाथ पर फल बेचते हैं। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने 40 हजार रुपये लेकर वापस नहीं किए, जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित विशाल कुमार के द्वारा बताया गया कि इसी विवाद को लेकर दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पांच-पांच लोगों को नामजद करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

28 मिनट ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

40 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

7 घंटे ago