Samastipur

समस्तीपुर शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए आज से तैनात होंगे ट्रैफिक वोलियंटर्स

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर की सड़कों पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए चयनित वोलियंटर्स को 1 जुलाई से सड़कों पर ट्रैफिक सेवा बहाल होगी। मंगलवार को स्टेशन चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर वोलेंटियर्स को पूर्ण पोशाक में रवाना किया गया। मेयर अनिता राम ने हरी झंडी दिखा कर सभी वोलेंटियर्स को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करने को कहा। ताकि शहर में जाम की समस्या का निदान हो सके। मेयर ने कहा कि अभी मुख्य रूप से स्टेशन चौराहा पर फोकस किया जायेगा। नगर निगम ने सभी ट्रैफिक वोलियंटर्स को पूर्ण पोशाक में सड़क पर उतारा है।

अपनी उपलब्धियों को लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि नगरपालिका के इतिहास में रात्रि सफाई सेवा शहर में उपलब्ध कराई जा रही है, जो सफल साबित हो रही है। यह भी कहा की निगम क्षेत्र के विकास के लिए निगम कमर कसे हुए है। हर तरफ रोड व नाला का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालयों में लाईब्रेड़ी की व्यवस्था की गई है। पहली बार सभी विभागाध्यक्षों के साथ लगातार बैठक बुलाकर सड़कें आदि कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जिस कारण नगर निगम क्षेत्र में सभी कार्यों में तेजी आई है। मौके पर नगर आयुक्त मौके समेत वार्ड पार्षद के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

7 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

1 दिन ago