Samastipur

समस्तीपुर के चकोठी मठ से 200 साल पुरानी अष्टधातु की राम-लक्ष्मण-सीता की प्रतिमाएं समेत करोड़ों के स्वर्ण आभूषण चोरी, 18 दिन पहले CM भी प्राण-प्रतिष्ठा में हुए थे शामिल

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ में शनिवार की रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मठ के मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाओं के साथ कई बहुमूल्य स्वर्ण एवं रजत आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का पट खोलने पहुंचे। उ

न्होंने देखा कि मंदिर का ताला खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। महामंडलेश्वर ने बताया कि चोरी हुई प्रतिमाओं पर सोने का धनुष, कंगन, सीता जी का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी लगे हुए थे। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की अष्टधातु प्रतिमा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि अन्य प्रतिमाओं और आभूषणों को मिलाकर कुल चोरी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अपने साथ ले गए थे, लेकिन भागने के दौरान उनमें से कुछ सामान पास के एक खेत में फेंककर फरार हो गए। गौरतलब है कि 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसी चकोठी मठ में आयोजित 24 अवतार धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए थे और पूजा-अर्चना की थी। उनके दौरे के महज 18 दिन बाद इतनी बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की बरामदगी तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago