Samastipur

समस्तीपुर में दो दर्जन अपराधियों पर CCA लगाने की तैयारी, संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के करीब दो दर्जन अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। एसपी ने कहा कि जिले के कई बड़े शराब कारोबारियों के खिलाफ भी सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में उनके आपराधिक नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जो अपराधी गिरोह बनाकर जिले में आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मुख्य अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि जिले में 40 ऐसे अपराधी हैं, जिन पर पहले से इनाम घोषित है और वर्तमान में भी इनाम की घोषणा की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर इनामिया अपराधियों की धरपकड़ में जुटेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago