Samastipur

सम्मान और भावुक माहौल में समस्तीपुर ट्रैफिक DSP आशीष राज को दी गई विदाई, नये ट्रैफिक डीएसपी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें फूल-माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में मौजूद अधिकारियों ने उनके बेहतर कार्यों और यातायात व्यवस्था को सुधारने में दिए गए योगदान की प्रशंसा की।

इसी के साथ समस्तीपुर जिले के ट्रैफिक विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। मुंगेर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 67वीं बैच के डीएसपी अभिषेक चौबे की हाल ही में समस्तीपुर के ट्रैफिक डीएसपी के रूप में पोस्टिंग की गई थी। पोस्टिंग के बाद उन्होंने समस्तीपुर पहुंचकर वर्तमान ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज से विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, जाम की समस्या के स्थायी समाधान और यातायात नियमों के सख्ती से पालन को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वहीं, पूर्व ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को अब तक किसी नए पद पर तैनाती नहीं दी गई है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद जिले के ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी अब डीएसपी अभिषेक चौबे के कंधों पर आ गई है। नए ट्रैफिक डीएसपी की नियुक्ति से लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में समस्तीपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और ओवरब्रिज मरम्मतीकरण व भोला टॉकीज आरओबी निर्माण के बीच शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। हालांकि आशीष राज ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago