Samastipur

निर्वाचन कार्यों की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समस्तीपुर DM ने की बैठक

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और निर्वाचक सूची के सतत अद्यतीकरण (डीएसई) की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपन, संशोधन, स्थानांतरण तथा निर्वाचन विभाग, पटना से प्राप्त डाटाबेस के आधार पर दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) की पहचान कर नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के सफल एवं कुशल प्रबंधन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग एवं महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त सम्मान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उन्हें पाग, चादर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने 05 दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम छूटने का मुद्दा उठाते हुए नाम जोड़ने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, भाजपा के सुनील कुमार मंडल, राजद के सत्यविंद पासवान, कांग्रेस के उपेंद्र नाथ चौधरी, लोजपा (आर) के अनुपम कुमार सिंह, रालोजपा के विनय कुमार चौधरी, जदयू के सुबोध कुमार सिंह, भाकपा (माले) की प्रीति कुमारी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अनंत कुशवाहा, बसपा के विजय कुमार यादव समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

52 मिनट ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

23 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

24 घंटे ago