समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात रंजन एवं सचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी आंदोलन पर डटे हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में पूर्व में दिए गए ज्ञापनों एवं लिखित समझौतों का क्रियान्वयन, प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों के वेतन निर्धारण एवं भुगतान, शेष कर्मचारियों की पदस्थापना, रिक्त पदों पर योग्य कर्मियों को प्रोन्नति प्रभार, लोक भवन, पटना द्वारा पारित नियमों का अनुपालन, चतुर्थ चरण के कर्मियों के सप्तम वेतनमान के वेतांतर का भुगतान, न्यायालय के आदेशों के अनुरूप लाभ प्रदान करना, एमएसीपी का निर्धारण, स्थानांतरित कर्मियों का स्थानांतरण वापस लेना, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ते तथा सेवांत लाभ का भुगतान और सभी कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है।
हड़ताल के कारण सोमवार को महाविद्यालय की सभी कक्षाएं, कार्यालय, पुस्तकालय तथा प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान शत्रुघ्न साह, मलय कुमार, रामचंद्र सिंह, विजय कुमार, पांचू राम, अंकित मिश्रा सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…