Samastipur

प्राचार्य को देख लेने की धमकी देने के आरोप में लैब प्रभारी से मिथिला विश्वविद्यालय ने मांगा जवाब

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने समस्तीपुर कॉलेज के प्रयोगशाला प्रभारी ग्रेड-2 प्रमोद कुमार से प्राचार्य को कथित रूप से धमकी देने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।जारी पत्र के अनुसार, समस्तीपुर काॅलेज के प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि अग्रिम समायोजन से संबंधित पत्र प्राप्त होने के बाद प्रमोद कुमार ने शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि वर्ष 2016 में भी प्राचार्य को मोबाइल फोन के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया गया था। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संबंधित कर्मी कार्यस्थल रसायनशास्त्र विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद गायब हो जाते हैं, जिससे छात्रों की प्रायोगिक कक्षाएं प्रभावित होती हैं। विश्वविद्यालय ने इन आरोपों के संबंध में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago