Samastipur

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर समस्तीपुर में भी उपलब्धियों का लाइव प्रसारण; उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन के साथ सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण दिखाया गया। कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों, अंचलों और पंचायतों में भी कराया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, उपेंद्र कुमार कुशवाहा समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में पिछले 100 दिनों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। लाइव प्रसारण समाप्त होने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे कार्य संस्कृति को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के तहत 12 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा भी वितरित किया गया। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक और सुरक्षित जीवन जी सकें। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का सफल प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों, अंचलों एवं पंचायतों में भी हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने भाग लेकर सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

2 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

3 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

13 घंटे ago