Samastipur

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के भिखनोलिया गांव निवासी चंदन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे उसके निजी आवास से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी.

जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 117/26 के तहत चंदन यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास और जानलेवा हमले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. पुलिस को आरोपी के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके निजी आवास पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंदन यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर मामलों में फरार या नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत हत्या के प्रयास मामले में आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

24 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

50 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

17 घंटे ago