Samastipur

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने समस्तीपुर शहर में आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश मार्च बीआरबी कॉलेज गेट से शुरू होकर पटेल गोलंबर, समाहरणालय होते हुए ओवरब्रिज चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की, जबकि संचालन दीपक यदुवंशी ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तथा संसद मार्च के दौरान छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। प्रदर्शन में दीपक यादव, सोनू कुमार, अभिषेक चौधरी, मोनू कुमार, विवेक कुमार, सोनी कुमारी, महीमा कुमारी, नेहा भारती, नवीन कुमार, मनीषा कुमारी, स्नेहा कुमारी, शादिया परवीन, आयुष्मान कुमार समेत बड़ी संख्या में आइसा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago