Samastipur

मिथिला आईडल-2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंची समस्तीपुर की प्रतिभा, क्षेत्र का बढ़ाया मान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने अपनी सुरीली आवाज और संगीत साधना के दम पर मिथिला आइडल-2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। प्रतिभा शिवाजीनगर प्रखंड की बल्लीपुर पंचायत के वार्ड-13 स्थित नौआपोखर गांव निवासी प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय एवं शमता कुमारी की पुत्री हैं। मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित मिथिला आइडल-2026 के दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया और करीब 200 प्रतिभागियों के बीच क्वार्टर फाइनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में संगीत ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि संगीत के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है। मध्य विद्यालय बल्लीपुर में पढ़ाई के दौरान वह प्रतिदिन चेतना सत्र में हारमोनियम बजाकर प्रार्थना सभा का संचालन करती थीं। इसके बाद उन्होंने रोसड़ा के संगीत गुरु निराला जी से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजपाल सिंह के मार्गदर्शन में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

तीन बहनों और एक भाई में प्रतिभा ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं, बल्कि मिथिला की लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। प्रतिभा की इस सफलता पर रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, पूर्व बीडीओ हरिओम शरण, बीईओ रामजन्म सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, उप निदेशक बापू टावर पटना ललित कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago