समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति की बैठक उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में माय भारत की जिला युवा अधिकारी एवं जिला सलाहकार समिति की सचिव विजेता मजूमदार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संगठन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को कौशल विकास, स्वयंसेवा और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में जीएम डीआईसी सह जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल आनंद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, एलडीएम कार्यालय के उदय शंकर, जिला गंगा समिति के डीपीओ नीरजेश कुमार, समस्तीपुर कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी भवांशिका तथा एसडब्ल्यूओ मणिभूषण ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।
बैठक में आगामी एक माह के भीतर जिले के दो लाख से अधिक युवाओं को माय भारत से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके तहत युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी विभागों से समन्वय बनाकर इस लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…