Samastipur

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यदि किसी हॉल्ट के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो योग्य अभ्यर्थियों का चयन सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा.

इन छह हॉल्ट पर होगा चयन :

रेलवे प्रशासन के अनुसार बसढ़िया, सरैया, शेरपुर ढेपुरा, हरपुर बोचहा, घटारो और सनहा हॉल्ट के लिए अभिकर्ता चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चयनित अभिकर्ता संबंधित हॉल्ट पर रेलवे द्वारा निर्धारित कार्यों का संचालन करेंगे.

मैट्रिक पास स्थानीय अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन :

अभिकर्ता बनने के लिए आवेदक का संबंधित हॉल्ट वाले जिले का स्थायी निवासी होना आवश्यक है. आवेदन के साथ आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करनी होगी. अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होना अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है. जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मैट्रिक प्रमाणपत्र और अंकपत्र देना होगा.

20 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन :

रेलवे प्रशासन ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की है. इसके बाद प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. यदि किसी हॉल्ट के लिए एक से अधिक पात्र अभ्यर्थी मिलते हैं तो पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रणाली से अंतिम चयन किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

58 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago