समस्तीपुर : शिक्षा भवन, समस्तीपुर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बीच विभागों का नए सिरे से पुनर्वितरण किया गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जमालुद्दीन को शिक्षा स्थापना शाखा का डीपीओ बनाया गया है।
वहीं सुजीत कुमार राउत को माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमशंकर झा को मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) का डीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा सुमन कसौधन को प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए) शाखा का प्रभार दिया गया है, जबकि संगीता मिश्रा को योजना एवं लेखा शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग के इस नए दायित्व निर्धारण के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले विभागों का कार्यभार संभालेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…