Samastipur

समस्तीपुर ग्रामीण SP के अधीन होंगे रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडल; गृह विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर: बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य के पांच जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद का सृजन करते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत समस्तीपुर जिले में भी ग्रामीण एसपी का नया पद बनाया गया है। यह निर्णय जिले में एक से अधिक एसपी के पद सृजित होने के कारण उनके कार्यक्षेत्र और दायित्वों के स्पष्ट निर्धारण के उद्देश्य से लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार समस्तीपुर ग्रामीण एसपी के अधीन रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के क्षेत्र के सभी थाना रहेंगे। इनमें रोसड़ा, सिंघिया, विभूतिपुर, बिथान, हसनपुर, लरझाघाट, हथौड़ी, शिवाजीनगर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, उजियारपुर, अंगारघाट, घटहो, पटोरी, मोहिउद्दीननगर, हलई और मोहनपुर थाना शामिल हैं। वहीं सदर-1 व सदर-2 एसडीपीओ समस्तीपुर एसपी के अधीन होगा।

बता दें कि इस व्यवस्था से पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा, कानून-व्यवस्था की निगरानी मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के साथ पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस व्यवस्था अलग-अलग स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

4 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago