Samastipur

अब आज नहीं, कल सोमवार से बंद होगा ओवरब्रिज, एक दिन टली मरम्मतीकरण की शुरुआत

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन माने जाने वाले 56 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज को अब रविवार की बजाय सोमवार से पूरी तरह बंद किया जाएगा। पहले रविवार से पुल बंद करने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसकी समय-सीमा एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। अब सोमवार की सुबह से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर सभी प्रकार के वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की आवाजाही भी पूरी तरह रोक दी जाएगी। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ताजपुर रोड में अतिक्रमण हटाने व रास्ते को चौड़ीकरण करने का कुछ काम बचा हुआ है। रविवार तक उसे पूरा कर लेना है। रविवार को ओवरब्रिज पर ब्लॉक का ट्रायल लिया जा सकता है।

इधर डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि मरम्मतीकरण करने वाले एजेंसी को ओवरब्रिज हैंडओवर किया जा चुका है। बता दें कि रेलवे ओवरब्रिज पर एक्सटेंशन ज्वाइंट बदलने और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक मरम्मत कार्य पूरा कर पुल को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाए।

जिला प्रशासन के अनुसार पुल के एक्सटेंशन ज्वाइंट काफी जर्जर हो चुके हैं, जिससे पुल की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। इसी कारण विशेषज्ञों की सलाह पर पुल को पूरी तरह बंद कर मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। निर्माण एजेंसी को 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगातार काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरब्रिज बंद रहने के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पहले से जारी वैकल्पिक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। प्रमुख चौक-चौराहों और रेलवे गुमटियों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोमवार से लागू होने वाले रूट डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक रूप से ओवरब्रिज की ओर न जाएं तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

7 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

7 घंटे ago