Samastipur

बंगराहा से लापता दो किशोरों की तलाश तेज, SP अरविंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, SIT गठित कर जल्द मामले के उद्भेदन का दावा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगराहा गांव से गत 10 जून से लापता रामप्रीत राय के पुत्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू (16 वर्ष) व घुलटून सिंह के पुत्र रंजीत कुमार सिंह (22 वर्ष) का 9 दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने से जहाँ स्वजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं अचानक गांव से दो किशोरों के लापता होने के के बाद दोनों पक्षों की ओर से आरोप- प्रत्यारोप के बाद इस मामले ने पुलिस महकमे की भी चिंता बढ़ा दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह गुरुवार को स्वयं बंगराहा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से अलग-अलग मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने दोनों पक्षों के स्वजनों से बातचीत कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। वहीं शीघ्र बरामदगी का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिकी में वर्णित कलना चौर स्थित मुर्गा फार्म पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जांच से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सूरज कुमार व अनुसंधानकर्ता सलीम रजा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जांच में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि दोनों किशोरों के लापता होने के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान जारी हैं। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर दोनों किशोरों की बरामदगी कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि ईशांत कुमार उर्फ छोटू के लापता होने के विरोध में 12 जून को ग्रामीणों ने बंगराहा में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। उधर स्वजनों की उम्मीदें अब पुलिस जांच पर टिकी हैं, जबकि गांव के लोग भी जल्द से जल्द दोनों किशोरों की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

40 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago