Samastipur

समस्तीपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर/मोरवा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोरवा स्थित कर्ण कला अकादमी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में योग, कला और रचनात्मकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में करीब 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्रकृति, स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विशेष निर्णायक के रूप में समस्तीपुर के प्रसिद्ध मिथिला कलाकार, मोटिवेटर एवं मिथिला संसार के संस्थापक कुंदन कुमार राय उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक सोच और कला कौशल की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में कर्ण कला अकादमी के संस्थापक प्रणव कुमार, पूर्व राजस्व कर्मचारी उपेंद्र प्रसाद कर्ण तथा इवेंट डायरेक्टर हरिओम कुमार कर्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार मिश्रा, शिक्षक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सर्टिफिकेट, मोमेंटो और विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कर्ण कला अकादमी के संस्थापक प्रणव कुमार ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों के लिए कला, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों, अभिभावकों और प्रतिभागियों से भरपूर सराहना मिली। लोगों ने इसे क्षेत्र में कला जागरूकता और प्रतिभा संवर्धन की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago