समस्तीपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सनातन रक्तदान समूह की ओर से समस्तीपुर और वैशाली जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। तीनों शिविरों में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं सनातन रक्तदान समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. ए.के. झा, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. उपेन्द्र, डॉ. जी.सी. कर्ण, डॉ. हेमंत ठाकुर, डॉ. कुमार देवाशीष तथा रेड क्रॉस फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रदीप ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार (बादल सिंह), सचिव संजीव रंजन तथा कोर सदस्य अमित रजक, कौशिकेश गौतम, रौनक ठाकुर और कृष कुमार मौजूद रहे।
वहीं वैशाली जिले के महुआ स्थित ओ.सी. पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि, नंद किशोर, अभिषेक कुंवर, विश्वजीत कुमार, अंकित सिंह एवं गुलशन कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा मुसरीघरारी स्थित राहुल टीवीएस परिसर में आयोजित शिविर में 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर राहुल टीवीएस के चेयरमैन राहुल जी तथा सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार (बादल सिंह) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि तीनों शिविरों से प्राप्त 80 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। सनातन रक्तदान समूह ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। संस्था ने सभी रक्तदाताओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…