समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत झारखंड की मॉडल पंचायतों के चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण से लौटे विद्यापतिनगर प्रखंड के मुखियाओं ने इसे पंचायत विकास, सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया है।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपनी पंचायतों में लागू कर विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। 17 से 20 जून तक आयोजित अध्ययन भ्रमण के दौरान मुखियाओं ने ग्रामीण विकास, पंचायत प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, जनसहभागिता, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सफल मॉडलों का अवलोकन किया।
उन्हें विभिन्न पंचायतों में अपनाई जा रही नवाचार आधारित व्यवस्थाओं और संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी भी मिली। मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह ने कहा कि ऐसे अध्ययन भ्रमण जनप्रतिनिधियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नई सीख देते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए पंचायती राज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।
वहीं बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि मॉडल पंचायतों में योजनाओं के संचालन, पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के तरीके काफी प्रेरणादायी हैं। इन अनुभवों का लाभ अपने पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में उठाया जाएगा। अध्ययन भ्रमण में मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह, बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार तथा कांचा पंचायत की मुखिया कविता कुमारी शामिल थीं। वहीं मनियारपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी स्वास्थ्य कारणों से इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकीं।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…