समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में भैंस धोने के दौरान पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दादी और उसके पोते की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान शाहपुर परोही वार्ड संख्या-1 निवासी गंगा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी विभा देवी और बाबुल चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है।
ग्रामीण भोला चौधरी ने बताया कि विभा देवी अपने दो पोतों, 8 वर्षीय अंकुश कुमार और 7 वर्षीय कारी कुमार के साथ भैंस चराने बगल में गई थीं। इसी दौरान, बड़ा पोता अंकुश कुमार भैंस धोने के लिए पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में चला गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा। पोते के चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी विभा देवी उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गईं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी डूब गईं। छोटा पोता कारी कुमार चिल्लाते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विभा देवी और अंकुश कुमार को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत दादी और पोते के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में विभूतिपुर पुलिस ने बताया कि शाहपुर परोही गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दादी पोता की मौत हो गई। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मृतक दादी-पोते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…