Samastipur

शादी समारोह में शामिल होने गई महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; जबड़े में फंसी बुलेट, समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित चिकनौटा गांव के पास सोमवार शाम एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जख्मी महिला की पहचान समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवतपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. इंसार की पत्नी रुखसाना खातून के रूप में हुई है।

बताया गया है कि वह अपने दो बच्चों के साथ वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। परिजनों के अनुसार, शादी समारोह में जाने के दौरान ताजपुर थाना क्षेत्र से आगे वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा नेशनल-हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने महिला को नजदीक से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली उनके बाएं जबड़े में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जख्मी महिला को किसी व्यक्ति के द्वारा समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर के मुताबिक गोली महिला के जबड़े में फंसी हुई है, जिसे निकालने की प्रक्रिया चल रही है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। जख्मी महिला के देवर मो. अशफाक ने बताया कि बदमाशों ने बेहद करीब से वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इधर घटना की सूचना मिलने पर समस्तीपुर नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। चूंकि घटनास्थल वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए समस्तीपुर पुलिस ने वैशाली पुलिस से भी संपर्क किया है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

2 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

6 घंटे ago