Samastipur

आपसी विवाद में महिला को गोली मारकर किया जख्मी, रोसड़ा से रेफर होकर पहुंची समस्तीपुर सदर अस्पताल 

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान भिरहा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला के बाएं हाथ की बांह में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और पूर्व के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। रोसड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago