Samastipur

17 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने कसी कमर, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशनों से दौड़ेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 17 जून को आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 38 परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें समस्तीपुर मंडल से 12 विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेल प्रशासन ने संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है।

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए दोपहर और शाम के समय विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। समस्तीपुर रेलमंडल से जारी पत्र के अनुसार बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, सीतामढ़ी, दौरम मधेपुरा और पूर्णिया कोर्ट से हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र तथा सिवान के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने, वैध टिकट के साथ यात्रा करने तथा रेलवे के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संबंधित स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर को पुनर्निर्धारित कर दोपहर एक बजे देवघर के लिए रवाना किया जाएगा। रेल अधिकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। मुजफ्फरपुर स्टेशन के एरिया अफिसर रविशंकर महतो ने बताया कि बुधवार को फिलहाल दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। अधिक भीड़ के मद्देनजर एक खाली ट्रेन रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तीसरी ट्रेन भी चलाई जाएगी। बता दें कि पाटलिपुत्र से नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों से परीक्षार्थियों को लाने के लिए मंगलवार को भी विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago