समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, गली नंबर-1 में सड़क सह नाला निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। पहले ही दिन गलत लेवलिंग को देखकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि यदि इसी तरह काम हुआ तो क्षेत्र के 90 फीसदी घर सड़क से नीचे धंस जाएंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में इस कॉलोनी की सड़कें लगातार ऊंची होती गईं, जिससे लोगों के घर नीचे हो गए। पूर्व के वर्षों में भी प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि सड़क सह नाला निर्माण से जल निकासी सुचारू हो जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक जलजमाव की समस्या इस कॉलोनी के लिए एक नासूर बनी हुई है। घरों पर जिस लेवलिंग के हिसाब से निशान लगाए गए हैं, वह घोर चिंताजनक है। इससे बारिश का पानी घरों के भीतर घुसने का खतरा बढ़ जाएगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को पहले कॉलोनी की भौगोलिक स्थिति देखनी चाहिए। जल निकासी के लिए वैज्ञानिक तरीके से उचित लेवलिंग कर ही सड़क सह नाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि यातायात भी सुगम हो और जलजमाव से हमेशा के लिए मुक्ति मिले। स्थानीय लोगों ने डीएम, नगर आयुक्त और सदर एसडीओ को एक लिखित आवेदन सौंपकर निर्माण कार्य को तुरंत रोककर, नगर निगम के जूनियर इंजीनियर की सीधी मौजूदगी और उनकी देखरेख में नए सिरे से लेवलिंग कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रोफेसर कॉलोनी के तमाम लोग लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…