Samastipur

प्रोफेसर कॉलोनी में सड़क सह नाला निर्माण के दौरान गलत लेवलिंग पर लोग आक्रोशित, काम रोकने की मांग

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, गली नंबर-1 में सड़क सह नाला निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। पहले ही दिन गलत लेवलिंग को देखकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि यदि इसी तरह काम हुआ तो क्षेत्र के 90 फीसदी घर सड़क से नीचे धंस जाएंगे।​ स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में इस कॉलोनी की सड़कें लगातार ऊंची होती गईं, जिससे लोगों के घर नीचे हो गए। पूर्व के वर्षों में भी प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि सड़क सह नाला निर्माण से जल निकासी सुचारू हो जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक जलजमाव की समस्या इस कॉलोनी के लिए एक नासूर बनी हुई है। घरों पर जिस लेवलिंग के हिसाब से निशान लगाए गए हैं, वह घोर चिंताजनक है। इससे बारिश का पानी घरों के भीतर घुसने का खतरा बढ़ जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को पहले कॉलोनी की भौगोलिक स्थिति देखनी चाहिए। जल निकासी के लिए वैज्ञानिक तरीके से उचित लेवलिंग कर ही सड़क सह नाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि यातायात भी सुगम हो और जलजमाव से हमेशा के लिए मुक्ति मिले।​ स्थानीय लोगों ने डीएम, नगर आयुक्त और सदर एसडीओ को एक लिखित आवेदन सौंपकर ​निर्माण कार्य को तुरंत रोककर, नगर निगम के जूनियर इंजीनियर की सीधी मौजूदगी और उनकी देखरेख में नए सिरे से लेवलिंग कराने की मांग की है।​ स्थानीय लोगों ने कहा है कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रोफेसर कॉलोनी के तमाम लोग लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago