Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने देशी पिस्टल, 5 कारतूस और 2 मैगजीन के साथ तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाने की पुलिस ने 3 बदमाशों को एक देशी पिस्टल, 5 कारतूस, 2 मैगजीन समेत अन्य सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी मो. गुफरान के पुत्र मो. तनवीर, चकसराय गांव निवासी मो. मुराद के पुत्र मो. बकार मुराद एवं कोलकाता के तिलजिला थाना क्षेत्र के तोकसिया गांव निवासी सुलेमान के पुत्र आफताब आलम बताया गया है।

थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गुरूवार की देर रात वैनी पुलिस शाहपुर बघौनी पंचायत के वार्ड-8 क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इस क्रम में गांव के इलाके से देर रात कार को गुजरने पर पुलिस को शंका हुई। शक होने पर पुलिस ने कार व उसमें बैठे लोगो की जांच शुरू कर दी। जांच के क्रम में एक देशी पिस्टल, दो मैंगजीन, 5 कारतूस व 4 मोबाईल आरोपितो के पास से पाया गया। जांच के बाद पुलिस ने बरामद सामाग्रियों के साथ आरोपितो की कार को भी जब्त कर थाने ले आई एवं पूछताछ शुरू कर दिया। पूछताछ के क्रम में आरोपितो ने बताया कि वे लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। अन्य बिन्दुओं पर भी छानबीन की जा रही है। बहरहाल सजगता से वैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago