Samastipur

समस्तीपुर में NSUI का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में विरोध मार्च निकाला। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा के नेतृत्व में काशीपुर से शुरू हुआ मार्च पटेल गोलंबर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तस्वीर जलाकर पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि देश के छात्रों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। युवा कांग्रेस के अमन राय ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट, ललन यादव, शाकिब अंसारी, विरजू पासवान, आदित्य कुमार, सुजीत कुमार, शमसुल, राजा कुमार, बलराम मिश्रा, संतोष कुमार, प्रशांत कुशवाहा, रेयाज आलम, विशाल यादव समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज व व्यापक बनाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago