Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के वार्डों में 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, शिकायतों का होगा समाधान

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 2 जून को वार्डवार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्ड-1 में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गरूआरा (टीम-ए) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा वार्ड-2 में पंचायत सरकार भवन चकनूर (टीम-बी) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगेगा।

वहीं वार्ड-3 में दुर्गा स्थान बाजोपुर चौक (टीम-ए) में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा वार्ड-4 में पंचायत भवन, चैती दुर्गा स्थान के पास (टीम-बी) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।नगर आयुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहने और प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रति संबंधित कर्मियों, पदाधिकारियों, महापौर, उपमहापौर एवं संबंधित वार्ड पार्षदों को भी सूचना एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago