समस्तीपुर : बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पोस्टमार्टम एवं छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था बहुत जल्द हीं शुरू होगी। इसके लिए सरकार से बात कर जो भी प्रक्रिया होगी उसकी पूर्ती की जाएगी। श्री चौधरी ने कहा की इस मेडिकल काॅलेज में डाक्टरों की कमी है। जितनी डाक्टरों की पद होनी चाहिए उतनी पद नहीं है। धीरे धीरे पदों पर नियुक्तियां हो रही है। पव्लिक सर्विस कमिश्नर से नियुक्ति होती है। जो नियुक्ति की बात हो रही है। बिहार में एक साथ बहुत मेडिकल कालेज सह अस्पताल खुले हैं। इसके कारण सभी अस्पतालों में डाक्टरों, टीचरों की कमी है। जिस कारण से विभिन्न सुविधा की कमी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा की यहां पोस्टमार्टम की सुविधा की शुरुआत की जा रही है। हालांकि इसमें थोड़ी और वक्त लगेगी। लेकिन बहुत हीं जल्द पोस्टमार्टम की सुविधा मिल जाएगी। इसकी भी तैयारी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा की इस काॅलेज में जिविका दीदी के द्वारा रसोई की की भी शुरुआत हो रही है। इस अस्पताल में आने वाले मरीजों, मरीजों के साथ जो लोग रहेंगे, डाक्टरों, नर्स, कालेज स्टाफ आदि को रियायती दरों पर विभिन्न प्रकार के खाना भरपेट खिलाया जाएगा। पढाई को लेकर पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने बताया की काॅलेज में संभवतह इसी वर्ष से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री ने काॅलेज के सभाकक्ष में काॅलेज एवं जिला प्रशासन के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा की मेडिकल काॅलेज में आने वाले मरीजों को तत्काल जो भी सुविधा हो उसे तुरंत मुहैया कराएं। उपमुख्यमंत्री ने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इसके बाद कालेज में जिविका दीदी द्वारा रसोई का भी शुभारंभ किया गया।इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके लिए श्री चौधरी ने सरायरंजन सहित आस पास के क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर डीएम रौशन कुशवाहा, एसडीओ दिलीप कुमार, समेत दर्जनों डाॅक्टर एवं अधिकारी मौजूद रहे।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…