Samastipur

समस्तीपुर : मेंढक पकड़ने के दौरान बच्चे को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के गंगसारा पंचायत के अहमदपुर वार्ड संख्या-6 में तीन वर्षीय बच्चे को सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गांव के अशोक सहनी के तीन वर्षीय पौत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने घर पर हीं खेल रहा था। बीते शुक्रवार को शाम में वह मेंढक को पकड़ रहा था, उसी दौरान अचानक एक अधसर सांप मेंढक को अपना शिकार बनाने के चक्कर में बालक को डंस लिया। जब घर वालों को पता चला कि बालक को कुछ काट लिया है तो घर वालों ने पहले तो झाड़ फूंक भी कराया स्थिति को बिगड़ते देख डाॅक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

15 सेकंड ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

5 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

22 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

23 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

23 घंटे ago