समस्तीपुर : आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से 776 रन बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब पर्यावरण संरक्षण के अभियान का भी चेहरा बन गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘द एलिट सोसायटी’ ने उनकी इस उपलब्धि को सम्मान देने के लिए ‘776 पेड़ वैभव के नाम’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत इस वर्ष कुल 776 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी औपचारिक शुरुआत सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के आवासीय परिसर में आंवला, आम, लीची समेत 25 औषधीय एवं छायादार पौधों के रोपण के साथ हुई।
कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव विकास कुमार, महासचिव कुमार अनुशीलन, उपसचिव डॉ. आरपी सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जुलाई माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।
उन्होंने कहा कि खेल और प्रकृति दोनों समाज को नई ऊर्जा देते हैं, इसलिए वैभव की सफलता को हरियाली से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि ताजपुर क्षेत्र में हरित वातावरण के साथ सामाजिक जागरूकता भी बढ़े। ‘द एलिट सोसायटी’ का मानना है कि जिस तरह वैभव ने क्रिकेट मैदान पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उसी तरह यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक मिसाल बनेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…