Samastipur

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर में कुछ घंटों के ही अंतराल पर दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटना

समस्तीपुर : सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में एक ही मुहल्ले में अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की है जहां सुबह में अपने पोते को लेकर टहलने निकली एक महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। उक्त महिला व्यवसायी दीपक मोदी की मां बताई गई है।

इस मामले की पुलिस छानबीन ही कर रही थी की बहादुरपुर में ही एक दूसरी महिला के चेन छीनने का प्रयास किया गया, जिसमें चेन का आधा हिस्सा महिला के हाथ में रह गया और आधा बदमाश लेकर फरार हो गए। इसको लेकर महिला ने थाना पहुंच इसकी शिकायत की है। इधर व्यवसायी दीपक मोदी की मां से हुए चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित आवेदन देर शाम तक थाने को प्राप्त नहीं हुआ था। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। उच्चकों को पकड़ लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago