Samastipur

समस्तीपुर में बस किराये में बढ़ोतरी, 8 जून से लागू होगा नया भाड़ा

समस्तीपुर : परिवहन विभाग की अधिसूचना संख्या 4209 दिनांक 29 मई 2026 तथा डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के मद्देनजर समस्तीपुर जिले के बस मालिकों की बैठक बुधवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले संघ कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में परिवहन विभाग की नई अधिसूचना एवं बढ़ी हुई परिचालन लागत को ध्यान में रखते हुए जिले से संचालित एवं गुजरने वाले विभिन्न मुख्य मार्गों के लिए नया यात्री भाड़ा निर्धारित किया गया।

इसके तहत नन-एसी बस में समस्तीपुर से पटना का किराया 180 रुपये, हाजीपुर 160 रुपये, मुजफ्फरपुर 140 रुपये, बेगूसराय 150 रुपये, मोहिउद्दीननगर 110 रुपये, रोसड़ा 70 रुपये, दलसिंहसराय 70 रुपये, पटोरी 80 रुपये, महुआ 120 रुपये तथा पूसा 50 रुपये तय किया गया है। वहीं रोसड़ा से पटना 280 रुपये, दलसिंहसराय से पटना 200 रुपये, हसनपुर से पटना 320 रुपये तथा ताजपुर से पटना 140 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एसी बस का 20 रूपये अतिरिक्त भाड़ा रखा गया है।

अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नया यात्री भाड़ा आगामी 8 जून 2026 से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रक मालिकों की बैठक बुलाकर स्थानीय माल भाड़े का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव मनोज कुमार सिंह सहित बिंदु राय, अरुण राय, सुनील राय, अशोक राय, रामकृष्ण राय, उमेश राय, रिंकू सिंह, कामेश्वर महतो, विनय कुमार सिंह, कम्मल राय, कुंदन कुमार एवं मोहम्मद शकूर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

3 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

5 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

18 घंटे ago