Samastipur

ह’त्याकांड को लेकर हुए सड़क जाम व विरोध-प्रदर्शन मामले में नामजद लोगों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, खानपुर थानाध्यक्ष का पुतला फूंका

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खानपुर थाना प्रभारी शिवपुजन कुमार का पुतला दहन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ललन कुमार यादव समेत कई लोगों को प्राथमिकी में नामजद कर दिया गया है, जबकि हत्या के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि नामजद किए गए लोगों का हत्या की घटना से कोई संबंध नहीं है। वे केवल मृतक को न्याय दिलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय आंदोलन में शामिल लोगों पर कार्रवाई किए जाने से आम लोगों और युवाओं में आक्रोश है।

NSUI नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच करने तथा निर्दोष लोगों का नाम प्राथमिकी से हटाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई तो DSP कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन में NSUI जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट, महासचिव हिमांशु शेखर, सचिव बादल यादव, दीपक सिंह कुशवाहा, राकेश यादव, भरत कुमार, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, राजा कुमार, फुलबाबू, अनमोल कुमार, रमन कुमार, डॉ. रंधीर, चंदन कुमार, विजय कुशवाहा, गोविंद कुमार सहनी, कमलेश महतो, रौशन कुमार, सुशील दास, प्रदीप महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago