समस्तीपुर : हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-17) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में समस्तीपुर के उभरते शटलर ईशांत राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों के सिंगल्स वर्ग में चौथे दौर तथा डबल्स वर्ग में तीसरे दौर में प्रवेश कर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। सिंगल्स वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में ईशांत राज ने तमिलनाडु के ललिथरन एस. को सीधे सेटों में 15-7 और 15-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
इसके बाद तीसरे दौर में उन्होंने छत्तीसगढ़ के अभिजय आनंद के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-13 और 15-10 से जीत दर्ज की तथा चौथे दौर में प्रवेश किया। वहीं लड़कों के डबल्स मुकाबले में भी ईशांत राज ने अपने जोड़ीदार के साथ शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने हरियाणा की जोड़ी आरित दहिया और अभिनव दलाल को 15-09, 15-09 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनाई।
ईशांत राज की इस उपलब्धि से समस्तीपुर सहित पूरे बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनका लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले और राज्य के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। बिहार बैडमिंटन टीम के कोच नवीन कुमार ने ईशांत राज की सफलता की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रेमियों और बैडमिंटन से जुड़े लोगों ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…